बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: बदायूं। बिल्सी कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में गुरुवार सुबह बैन ईंट भट्ठे के निकट एक पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।घटना कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के बैन ईंट भट्ठे के पास कच्चे मार्ग की है। सुबह ग्रामीण और राहगीर वहां से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ पर लटके युवक के शव पर पड़ी। कुछ ही देर में मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को नीचे उतरवाकर पोस्ट...