Badaun News: ईंटें रखने के विवाद में महिला और पुत्रियों से मारपीट
बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: सहसवान, संवाददाता।ईंटें रखने के विवाद में महिला और उसकी पुत्रियों को घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी फरजाना पत्नी खुशी मोहम्मद का कहना है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उनके पति और बच्चे रोजगार के सिलसिले में बाहर गए थे। घर का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके लिए ईंटें मंगाई थीं। आरोप है कि इसी बात को लेकर दो महिलाओं समेत चार लोग गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। विरोध करने पर उन्होंने फरजाना के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की।जब फरजाना की बेटियां अफसारा और नाजिश बचाने आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिस पर आरोपी जान से मारने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.