बदायूं, नवम्बर 30 -- Badaun News: बदायूं। इस्लामनगर कस्बे के मछली बाजार में 26 जून को बाइक और ऑटो की टक्कर के बाद दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ था। मारपीट और पथराव की इस घटना में कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने 24 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब विवेचना पूरी कर सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इस्लामनगर के मछली बाजार में 26 जून को मल्लू कुरैशी के बेटे आदिल की बाइक से मछली विक्रेता दीपक का ऑटो छू गया था। टक्कर से आदिल की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान इलाके का मीट कारोबारी फारुख वहां पहुंचा और दीपक का पक्ष लेते हुए आदिल से बहस करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए। कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। बाजार...