बदायूं, अक्टूबर 30 -- Badaun News: शहर के चक्कर की सड़क स्थित विश्वविख्यात दरगाह-ए-आलिया कादरिया पर 185वें सालाना उर्स ए कादरी के दूसरे दिन अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। दरगाह परिसर में नमाज, नातो-मनाकिब और हल्का-ए-जिक्र की सदाएं गूंजती रहीं। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे जायरीन इबादत में मशगूल रहे। साहिबे उर्स हजरत हुजूर मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी के उर्स में गुरुवार को नमाजे जुहर के बाद तबर्रुकात शरीफ की जियारत कराई गई। रात में नमाजे इशा के बाद कादरी-मजीदी कॉफ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें सज्जादानशीन, काजी-ए-जिला और उलमा की मौजूदगी रही।

उर्स में अकीदतमंदों की भीड़ उर्स के दौरान दरगाह की ओर जाने वाले रास्तों पर रौनक रही। सड़क के दोनों ओर सजी दुकानों पर जायरीन की चहल-पहल दिखाई दी। जायरीन के लिए लंगर का इंतजाम किया गया। कहीं फूल देकर त...