बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई जारी है। एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम गौतम ने सोमवार को इंटरसेप्टर के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्र में निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने वाले 124 वाहनों के चालान किये। एआरटीओ ने वाहन चालकों से अपील की कि वह निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलायें, यातायात नियमों का पालन करें। स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें। यह भी पढ़ें- Kausambi News: 266 वाहनों का ई-चालान, दी गई हिदायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...