बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: कछला/उझानी, संवाददाता। सावन मास से पहले आषाढ़ माह की गुरु पूर्णिमा का स्नान कछला गंगा घाट पर किया जाएगा। इस विशेष स्नान पर्व को लेकर कछला गंगा घाट पर तैयारियां की गईं। गंगा में जलस्तर बढ़ने की वजह से खतरे का निशान भी लगा दिया गया है, ताकि कोई श्रद्धालु इस संकेतांक के अंदर न जाए। बुधवार को आषाढ़ माह की गुरू पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस खास दिवस पर गंगा स्नान किया जाता है। जिले में मुख्य रूप से गुरू पूर्णिमा पर विशेष स्नान कछला गंगा घाट पर होगा। मंगलवार को इस विशेष स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गुरु पूर्णिमा पर्व पर आज रहेगा रूट डायवर्जन स्नान पर्व के दौरान कोई अनहोनी न हो इसके लिए कछला गंगा घाट पर बेरीकेडिंग की गई और गंगा ...