बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। आषाढ़ अमावस्या पर कछला, अटैना घाट समेत सभी गंगा घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निगरानी के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। मंगलवार को स्नान को सकुशल संपन्न कराने को डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने कछला गंगा के दोनों घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को जाम से न जूझना पड़े इसके लिए रूट डायवर्जन सोमवार देर शाम से ही लागू कर दिया गया। यह भी पढ़ें- छह जोन और 32 सेक्टर में बंटेगा जिला, 13 फीट से ऊंचा नहीं होगा डीजेविशेष स्नान की तैयारी आषाढ़ अमावस्या पर विशेष स्नान पर हर साल की तरह इस बार भी विशेष स्नान होगा। इसमें कछला गंगा घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे इसका अनुमान पहले से ...