Badaun News: आशाओं को घर-घर जाकर करेंगी जागरूक
बदायूं, जुलाई 22 -- Badaun News: बिल्सी। सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमओआईसी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने शीघ्र गर्भ पंजीकरण, सुरक्षित मातृत्व और नियमित प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की जानकारी दी। कहा, आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में नवविवाहित दंपतियों, नवगर्भवती महिलाओं तथा संभावित गर्भवती महिलाओं का प्राथमिकता के आधार पर गृह भ्रमण करें। गर्भावस्था की जांच कराकर पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्भ की पुष्टि होने पर महिला को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र भेजकर पंजीकरण कराया जाए तथा आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन, टीकाकरण, संतुलित आहार और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाए। इस मौके पर अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: शिविर में 117 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दी सल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.