बदायूं, जुलाई 18 -- Badaun News: अलापुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त दिलाने के नाम पर कथित धन उगाही का ऑडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले में दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच के आदेश दिए गए हैं। संबंधित दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल पदों पर भेज दिया गया है। मामला नगर पंचायत अलापुर का है। नगर पंचायत अध्यक्ष हुमा फईम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली और दूसरी किस्त दिलाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें मिलने और कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई है। यह भी पढ़ें- Latehar News: अबुआ आवास में बड़ा खेल लाभुक के नाम पर राशि निकासी का आरोप, जांच की मांग से मचा हड़कंप जांच समिति में कार्यालय लिपिक गार्गी गुप्ता को अध्यक्ष तथ...