बदायूं, नवम्बर 17 -- Badaun News: खेत पर आलू की फसल में स्प्रे करने जा रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पड़ोसी खेत की तारबंदी में करंट उतर रहा था। उसकी चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव सुंदरनगर निवासी प्रेमपाल का 28 वर्षीय बेटा राजेंद्र मौर्य सोमवार शाम आलू के खेत में दवा का छिड़काव करने जा रहा था। इसी दौरान वह पड़ोसी खेत की लोहे की तारबंदी के संपर्क में आ गया। तारबंदी में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया। बताया जाता है कि किसान करीब एक घंटे तक वहीं पड़ा रहा। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे देखकर परिजनों को सूचना दी।परिजन उसे पहले बिल्सी के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे सहसवान के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोष...