बदायूं, अक्टूबर 30 -- Badaun News: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पं. आकाश पाराशर ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बदायूं के शिक्षक एवं समाजसेवी आयुष भारद्वाज को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें बरेली मंडल का प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, बागपत के अभिषेक कौशिक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर मेरठ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष आकाश पाराशर ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह मंडलों में अलग-अलग प्रदेश उपाध्यक्षों को प्रभारी बनाया जाएगा। शेष चार मंडलों में भी नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के 26 जिलों में युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्तियां मंडल प्रभारियों की संस्तुति पर की जाएंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 म...