बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: उघैती। जनता हायर सेकेंडरी स्कूल खंडुआ के प्रधानाचार्य के आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले में थाना उघैती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही बीएसए नवीन कुमार ने संबंधित पर कार्रवाई के लिये प्रबंधक को पत्र लिखा है। बीएसए ने प्रबंधक से कहा कि इस प्रकरण पर संज्ञान लेकर तत्काल अनुमोदन लेकर कार्रवाई करें। इससे पहले प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा, युवकों व अभिभावकों ने जुलूस निकालते हुये स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया था। क्षेत्र के गांव खंडुआ स्थित जनता हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आरडी शर्मा का एक कथित वीडियो शिक्षक दिवस के दिन वायरल हुआ था। जिसमें वह अपने स्कूल के प्राइवेट सहकर्मी के साथ वाट्सएप के स्क्रीन रिकॉर्डर वीडियो में आपत्तिजनक कृत्य ...