Badaun News: आज शाम 6 बजे से 12 घंटे बंद रहेगा अढौली फाटक
बदायूं, जुलाई 2 -- Badaun News: उझानी। समपार रेलवे लाइन की मरम्मत के चलते उझानी में अढौली फाटक 12 घंटे के लिए बंद रहेगा। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए वाहनों को गोशाला रोड होते हुए निकाला जाएगा। यह जानकारी रेलवे के सेक्शन इंजीनियर ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम 6:00 बजे से शुक्रवार सुबह 6:00 बजे तक अढ़ोली फाटक पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने कार्य के दौरान सभी से सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.