बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: दहगवां, संवाददाता। गांव रसूलपुर टप्पा मलसई में सोमवार सुबह तेज बारिश और बिजली कड़कने के साथ ही मकान का लेंटर भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य दूसरे हिस्से में मौजूद थे, इस वजह से वह बाल-बाल बच गए। हालांकि तेज आवाज के साथ लेंटर गिरा तो गांव वालों के होश उड़ गए। वह मौके पर पहुंचे तो कोई जनहानि न होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। रसूलपुर टप्पा मलसई निवासी शीला देवी अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहती हैं। शीला देवी ने बताया कि बारिश के कारण परिवार के सभी सदस्य घर के दूसरे हिस्से में बैठे हुए थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पीपल का पेड़ घर पर गिरा, घर-ऑटो क्षतिग्रस्त इसी बीच जैसे ही तेज कड़कड़ाहट के साथ बिजली चमकी, वैसे ही सभी बाहर निकले। इसी दौरान मकान का लेंटर भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्...