Badaun News: आंवला में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: बरेली के आंवला में बदायूं निवासी युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पड़ौआ गांव निवासी सचिन 23 वर्ष पुत्र सूरजपाल की शादी 18 महीने पहले बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के खेलम गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद उनकी एक बेटी हुई। परिजनों ने बताया कि पत्नी तीन-चार महीने से मायके में रह रही थी। उसने सचिन को फोन कर अपने जीजा के घर आंवला बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद सचिन का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने सचिन के ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.