Badaun News: आंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में दो मुकदमे में 36 नामजद, नौ गिरफ्तार
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में ग्राम सभा की जमीन पर बिना अनुमति डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर हुए बवाल के मामले में अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। ग्राम प्रधान की तहरीर पर चार और एसएचओ की ओर से दर्ज मुकदमे में 32 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। पथराव में पुलिस के कई वाहन और बाइक क्षतिग्रस्त हुए, जबकि एसडीएम और सीओ बिसौली बाल-बाल बच गए थे। पुलिस और पीएसी के अलावा जिम्मेदार अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं। दर्ज मुकदमे के अनुसार, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब 14 घंटे तक ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रतिमा स्थापना के लिए नियमानुसार भूमि का प्रस्ताव तैयार कराने और शासन से अनुमति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.