बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: सैदपुर, संवाददाता। क्षेत्र में एमएफ हाईवे पर गांव नदवारी के पास दो दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश से पुराना कीकर का पेड़ गिरकर हाईवे तक आ गया। इसकी वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों को हर वक्त हादसे का भय सता रहा है। हैरत की बात तो यह है कि हाईवे के एक हिस्से पर गिरे इस पेड़ को देखने के बाद भी जिम्मेदार अफसर नजरअंदाज कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी वक्त इस पेड़ की वजह से बड़ा हादसा हो सकता है। दो दिन पहले आंधी बारिश आने के बाद हाईवे किनारे खड़ा कीकर का पेड़ अचानक हाईवे के आधे हिस्से पर गिर गया। इस वजह से हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ गिरने के दो दिन बाद भी इसे नहीं हटवाया गया है। हाईवे के आधे ...