बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। अलीगढ़ से ऑटो में बैठकर बिल्सी आ रहे चार लोग हादसे का शिकार हो गये। सहसवान-मुजरिया हाईवे पर मंगलवार सुबह गांव कोल्हाई के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर हरदोपट्टी निवासी सलमान पुत्र साजिद अपनी पत्नी बबली, पुत्र जयान और पुत्री आयरा के साथ अलीगढ़ से ऑटो द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। मंगलवार सुबह जब उनका वाहन सहसवान-मुजरिया मार्ग पर गांव कोल्हाई के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से निय...