Badaun News: अर्धनारीश्वर स्वरूप में सजे महाकाल
बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भगवान महाकाल का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार अर्धनारीश्वर स्वरूप में किया गया। दिव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। कार्यक्रम की शुरुआत रुद्राभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसके बाद महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। महाकाल की श्रृंगार सेवा नगर पालिका परिषद के सभासद उमेश बाबू गुप्ता एवं उनके परिवार की ओर से कराई गई। इस अवसर पर मंदिर समिति ने उन्हें महाकाल का पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: अर्द्ध नारीश्वर के रूप में हुआ बाबा का शृंगार श्रद्धालुओं ने महाकाल की आरती में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.