बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: अभिगांव एवं ब्यौर गोशाला प्रकरण में शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई की गयी है। इस प्रकरण में म्याऊं एवं बिनावर के पशु चिकित्साधिकारी निलंबित कर दिए हैं। इसके साथ ही अपर निदेशक ग्रेड-2 बरेली मंडल बरेली एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पर भी कार्रवाई की गई है। म्याऊं ब्लॉक के अभिगांव एवं सालारपुर ब्लॉक के ब्यौर गांव स्थित गोशाला के घटना की गूंज शासन तक पहुंच गई। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह एवं पशुपालन विभाग के डायरेक्टर ने स्थलीय निरीक्षण कर घटना से शासन को अवगत कराया। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने भी इस घटना के दोषियों पर कार्रवाई की संस्तुति की। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने पशु चिकित्साधिकारी म्याऊं डॉ. ज्ञानवीर सिंह और पशु चिकित्साधिकारी बिनावर डॉ. सुमित कुमार साहू को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही...