Badaun News: अब इस्लामनगर इलाके में फैला बुखार, जगत पीपरी में डेंगू के पांच मरीज निकले
बदायूं, अक्टूबर 2 -- Badaun News: जिले में मौसम बदलने के बाद भी बुखार का प्रकोप कम होने के बजाए बढ़ता ही जा रहा है। अब तक जगत, सालारपुर, वजीरगंज ब्लॉक डेंगू, बुखार की जद में थी तो अब इस्लामनगर ब्लॉक में भी बुखार फैल रहा है। इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगत पीपरी में बुखार फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां कैंप लगाया। कैंप में 270 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें किट से पांच मरीजों को संदिग्ध डेंगू निकला। पुष्टि के लिए उनका सैंपल एलाइजा जांच को भेजा गया है। इसके साथ ही जिला मलेरिया अधिकारी अमित तिवारी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और घर-घर जाकर लार्वा की खोज की। गांव में एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ ही फागिंग भी कराई गई। जिला मलेरिया अधिकारी ने गांव के परिषदीय विद्यालय में जाकर बच्चों को मच्छर जनित बीमारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.