बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने के लिये जारी अनंतिम सूची में जिले के 103 कॉलेज के लिये परीक्षा केंद्र बनाया है। इसके बाद बोर्ड ने इन केंद्रों को लेकर कोई आपत्ति है तो उसे दर्ज कराने का समय 28 अक्टूबर रात्रि 12 बजे तक का समय दिया है।यूपी बोर्ड द्वारा इन दिनों परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रकिया चल रही है। बोर्ड द्वारा अनंतिम सूची जारी की जा चुकी है। इसके बाद परिषद के पोर्टल पर आपत्तियां मांगी गयी हैं। आपत्तियों की जांच तहसील स्तरीय समिति करेगी। यह समिति जांच रिपोर्ट डीएम की अध्यक्षता में जिला पर आयोजित बैठक में रखेगी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 105 केंद्र प्रस्तावित जिला स्तरीय समिति द्वारा आपत्तियों का निस्तारण कर रिपोर्ट डीआईओए...