बदायूं, सितम्बर 29 -- Badaun News: क्षेत्र में तीन दिन लगातार हुई बारिश के बाद अतिवृष्टि से कई मकान धराशाई हो गए। मकानों के गिरने से सामान को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी भी स्थान पर जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। तहसीलदार प्रभा सिंह ने संबंधित लेखपालों को मौके पर पहुंचकर नुकसान का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शासन से निर्धारित सहायता राशि पात्र प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा सके। क्षेत्र के ग्राम दबिहारी में धर्मपाल पुत्र मोरपाल शर्मा के कच्चे मकान की एक दीवार और छत का कुछ हिस्सा गिर गया। ग्राम जहानाबाद में आनंद राम पुत्र गोविंद के मकान की कच्ची छत गिरने से घर का सामान दब गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: बारिश में मकान गिरने से युवक हुआ घायल इसी गांव में जगदीश बाबू पुत्र धनपाल का गैर आवासीय मकान पूरी तरह गिर गया। रामसजन पुत्र रो...