बदायूं, नवम्बर 29 -- Badaun News: बिसौली। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान गर्भपात हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने भ्रूण का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कौआ टोला में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का मामला सामने आया है। फिरदौस पत्नी बब्लू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी मन्तशा की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अल्तमश पुत्र जरीफ, ससुर जरीफ, सास सीमा पत्नी जरीफ, ननद अजरा और फुफी सुहाना अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Jhansi News: दो लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप...