Badaun News: अज्ञात वाहनों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: म्याऊं । दातागंज तहसील के अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं पुलिस चौकी क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी वाहन और उसके चालक की पहचान नहीं हो सकी है। 21 जुलाई को कृष्णा पेट्रोल पंप के पास घायल हुए नावेद की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि 25 जुलाई को ढका पुलिया के पास होमगार्ड जवान हरीराम की मौके पर ही जान चली गई। दोनों मामलों में परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए हैं। होमगार्ड जवान के भाई ने वीडियो जारी कर मामले के शीघ्र खुलासे और कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.