बदायूं, जुलाई 3 -- Badaun News: उघैती, संवाददाता। पुलिस की वर्दी पहने छह अज्ञात लोगों ने सर्राफ का घर खुलवाने का प्रयास किया। अनहोनी की आशंका से सर्राफ ने दरवाजा नहीं खोला। करीब 15 मिनट तक प्रयास करने के बाद सभी लोग लौट गए। बुधवार सुबह सर्राफा व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक से मिलकर जांच की मांग की। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : पीएनबी शाखा का शटर तोड़ चोरी का प्रयास, लोगों में दहशतघटना का विवरण गांव खितौरा के अरविंद गुप्ता सर्राफा व्यापारी हैं। बिसौली-सहसवान रोड स्थित मार्केट में उनकी सर्राफा की दुकान है। उनके द्वारा दिखाए गए सीसीटीवी वीडियो के मुताबिक मंगलवार रात पुलिस की वर्दी में कुछ अज्ञात लोग उनके गेट पर पहुंचे। खुद को पुलिस बताकर दरवाजा खोलने की आवाज लगाई। उनके साथ सादे कपड़ों में भी दो लोग मौजूद थे। जब दरवाजा नहीं खुला तो सभी...