बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम न्यायालय बिल्सी की ओर से विकास खंड अंबियापुर परिसर में सचल न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम न्यायाधिकारी अखिलेश पटेल ने की। मोबाइल कोर्ट के दौरान विभिन्न प्रकार के कुल 40 वादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही संबंधित मामलों में कुल 45,700 रुपए का अर्थदंड भी जमा कराया गया। ग्राम न्यायाधिकारी अखिलेश पटेल ने कहा कि मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को न्यायालयों के चक्कर लगाए बिना सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।ग्राम न्यायाधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से मोबाइल कोर्ट आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन को सम...