बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। बदायूं तहसील के लेखपाल और यहां के अफसर कब क्या कर जायें,कहा नहीं जा सकता। प्रदेश की महामहिम राज्यपाल के नाम शमन भेजने से सुर्खियों में आने और एसडीएम न्यायिक के निलंबन के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं आया। शिकायत लेकर या अफसरेां के बुलाने पर फरियादी आते हैं और यहां अफसरों की दुत्कार सहते हैं। ऐसा ही तहसीलदार के यहां सामने आया। जहां लेखपाल के रुपये मांगने की शिकायत पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा द्वारा कार्रवाई के आदेश के बाद आफिस बुलाये गये फरियादी को तहसीलदार ने न केवल दुत्कार कर भगा दिया। इसके बाद फरियादी ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सदर तहसील में तमाम लेखपालों पर घूसखोरी के आरोप लगते आ रहे हैं। सदर तहसील क्षेत्र में ही कादरचौक इलाके की रहने ...