नई दिल्ली, जून 9 -- आज 9 जून 2026 को ज्येष्ठ माह का छठा और अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा का खास महत्व होता है। जो लोग नौकरी में प्रमोशन, बिजनेस में तरक्की, आर्थिक उन्नति या किसी भी प्रकार की बाधा से मुक्ति चाहते हैं, उनके लिए बड़े मंगल पर हनुमान जी को विशेष पान चढ़ाना बेहद प्रभावशाली उपाय माना जाता है। बजरंगबली इस मीठे पान से बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं।बड़े मंगल पर विशेष पान चढ़ाने का महत्व हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करने की परंपरा बहुत पुरानी है। बड़े मंगल के दिन यह उपाय और भी शक्तिशाली हो जाता है। पान में मिठास हनुमान जी को प्रिय है, इसलिए इसे अर्पित करने से उनकी कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। यह उपाय ना सिर्फ रुके हुए काम पूरे करता है, बल्कि नौकरी, व्यापार औ...