नई दिल्ली, जुलाई 24 -- घर में बच्चे के आने के बाद सबसे पहले जिस चीज पर सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वह है उसका निकनेम। कई परिवारों में प्यार से बुलाने के लिए ऐसा नाम रखा जाता है, जो सुनने में मीठा, छोटा और सबसे अलग हो। आजकल फलों से प्रेरित निकनेम भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये नाम सुनने में प्यारे लगते हैं और आसानी से याद भी रह जाते हैं। अगर आप भी अपने लाडले या लाडली के लिए कोई नया और अनोखा निकनेम ढूंढ़ रहे हैं, तो यहां बताए गए नाम आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही प्यारे निकनेम, जिनका रिश्ता फलों से है।बेरी बेरी छोटा, प्यारा और सुनने में बहुत मीठा निकनेम है। यह लड़के और लड़की, दोनों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप सबसे अलग और मॉडर्न नाम चाहते हैं, तो यह पसंद आ सकता है। यह भी पढ़ें- 1 साल या 2 साल, डॉक्टर से जानिए कब बं...