नई दिल्ली, अगस्त 10 -- अगर आप ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं और 30000 रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र छात्राएं फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org के जरिए आवेदन कर सकती हैं। यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं के लिए जो गरीब हैं और आर्थिक तंगी की वजह से हायर एजुकेशन पूरी नहीं कर पाती हैं। खास बात यह है कि यह स्कॉलरशिप छात्राओं के 10वीं या 12वीं के अंकों या मेरिट के आधार पर नहीं दी जाती। इसके लिए फाउंडेशन की ओर से तय पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।हर साल मिलेगी 30 हजार रुपये की स्कॉलरशिप स्कॉलरशि...