आजमगढ़, अगस्त 21 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। जिले में अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियुक्ति को लेकर चल रही जांच में 77 शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्तियां सही मिली हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीआईओएस ने वित्त एवं लेखाधिकारी को संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। करीब पांच माह से वेतन का इंतजार कर रहे शिक्षकों-कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

जांच की प्रक्रिया जिले में अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 134 शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर पिछले कई माह से जांच चल रही थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने नियुक्तियों से जुड़े अभिलेखों, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य दस्तावेजों...