Azamgarh News: 60 लाख से बदलेगी वीर एकलव्य घाट की तस्वीर
आजमगढ़, अगस्त 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर के मड़या वार्ड में तमसा नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के वीर एकलव्य घाट के दिन अब बहुरने वाले हैं। लंबे समय से बदहाल रास्ते और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे इस घाट के विस्तारीकरण एवं सुंदरीकरण की योजना को आखिरकार धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को प्राचीन मंदिर के चबूतरे पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कर करीब 60 लाख रुपये की लागत से होने वाले घाट के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के साथ ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में घाट के कायाकल्प की उम्मीद जगी है।
कार्यक्रम का महत्व कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने घाट के विकास की इस पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.