आजमगढ़, अगस्त 10 -- Azamgarh News: फूलपुर। तहसील क्षेत्र के कैफी आज़मी रोड स्थित धीराजी देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में फिजिशियन, विशेषज्ञ और पैथोलॉजी, कार्डियोलॉजिस्ट के निपुण चिकित्सक मौजूद रहे। शिविर में 43 लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में सिक्स लीड मोबाइल के माध्यम से ईसीजी , ब्लड शुगर लेवल, हिमोग्लोबिन, बीपी, ऑक्सीजन लेबल, टेंप्रेचर, हाइट और शरीर के वजन की नि:शुल्क जांच की गई । इस मौके पर शुभम, अमीना शिवांगी, शालू, आसिफ ने स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: तृतीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...