आजमगढ़, अक्टूबर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना की पुलिस ने क्षेत्र के लालापट्टी गांव के कोटेदार के विरुद्ध 30 क्विंटल खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर की गई। बचे हुए खाद्यान्न को पड़ोसी गांव भैरोपुर गांव के कोटेदार को सौंप दिया गया।

जांच की विवरण कोयलसा ब्लाक के पूर्ति निरीक्षक इंद्रजीत प्रसाद ने आरोप लगाया कि लालापट्टी गांव में कोटेदार जगदीश उपाध्याय की दुकान का निरीक्षण किया। भौतिक सत्यापन में गोदाम में गेहूं नहीं पाया गया। 22.5 क्विंटल चावल पाया गया। ई-पास मशीन के स्टाक में 6.27 क्विंटल गेहूं और 46.76 क्विंटल चावल पाय गया। जांच के दौरान 6.27 क्विंटल गोदाम और 24.26 क्विंटल चावल कम पाया गया। जांच से स्पष्ट हुआ कि कोटेदार ने खाद्यान्न की कालाबाजारी की है।

राशन कार...