Azamgarh News: 3.14 करोड़ की ठगी में फर्जी कस्टम कर्मचारी संग दो गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली की पुलिस ने 3 करोड़ 14 लाख रुपये की ठगी के मामले में कंधरापुर बाजार से फर्जी कस्टम कर्मचारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में शहर के अनंतपुरा कटरा निवासी शेखर श्रीवास्तव ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शहर के अनंतपुरा कटरा निवासी शेखर श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नगर के मातवरगंज स्थित नगर पालिका मार्केट के एक फ्लैट में रहने वाले विकास राय शर्मा, विशाल राय, अनिल कुमार शर्मा, अद्भुत राय शर्मा, अंशु सिंह और ममता शर्मा संगठित रूप से निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं। विकास राय शर्मा स्वयं को कस्टम विभाग का कर्मचारी बताता है और फर्जी कस्टम आईडी एवं कूटरचित दस्तावेज दिखाकर लोगों का विश्वास हासिल करता है। उसने अपने एक रिश्तेदार को दिल्ली में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.