आजमगढ़, सितम्बर 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्व नदी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नेहरू हाल सभागार में लोक दायित्व न्यास की ओर से 'नदी की बात-जन-जन के साथ' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में नदियों एवं जलस्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं जल संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले में प्रवाहित होने वाली छोटी-बड़ी 25 नदियों के पवित्र जल का संकलन कर मंच पर स्थापित 'वरुण कुम्भ' में अर्पित किया गया। इस प्रतीकात्मक आयोजन के माध्यम से नदियों के प्रति सम्मान और उनके संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। वन विभाग, बाढ़ एवं सिंचाई विभाग, जल निगम एवं भूगर्भ जल विभाग द्वारा जल संरक्षण आधा...