आजमगढ़, अगस्त 18 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील के उत्तरी छोर से होकर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ाव शुरू हो गया है। नदी ने तटवर्ती इलाकों में कटान तेज कर दिया है। सहबदिया, बरामदपुर, हाजीपुर, देवारा खास राजा और टेकनपुर के आसपास नदी तेजी से जमीन काट रही है। बीते 24 घंटे में करीब दो बीघा जमीन नदी की धारा में समाहित हो गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। सहबदिया गांव में गया सिंह पटेल के खेत से करीब एक किलोमीटर दूर बरामदपुर गांव के सामने तक नदी कटान कर रही है। नदी की धारा में लगातार जमीन समाहित हो रही है। सहबदिया गांव के पुल्लू पटेल, जय सिंह, जगदीश, बगेदन, संत विजय और कोदई और बरामदपुर के अच्छेलाल, रामहंस, सतीराम, जयद्रथ, जय सिंह और दिनेश पटेल समेत कई किसानों की जमीन कटान की चपेट में है। ग्रामीणों ...