Azamgarh News: 20 से अधिक जोड़ियों ने आजमाए दांव-पेच
आजमगढ़, अक्टूबर 25 -- Azamgarh News: अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हाशा मतलूबपुर गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय बहादुर यादव की पुण्यतिथि पर रविवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अयोध्या, हाथरस, फिरोजाबाद, गाजीपुर, मऊ, सैफई, कन्नौज, कानपुर और बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच आजमाए। प्रतियोगिता में 20 से अधिक जोड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। दंगल के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पहलवानों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अयोध्या के रमन पहलवान और फिरोजाबाद के नीरज पहलवान के बीच कुश्ती का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम के आयोजक विकास यादव बबलू ने शिवपाल यादव को गदा, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.