आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जिले के 1810 ग्राम पंचायतों में दो लाख तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। झंडा तैयार करने के लिए 144 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। तैयार किये गए झंडे को ब्लाकों के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। तिरंगा झंडा बनाने के लिए शासन की ओर से स्वयं सहायता समूह को 40 लाख रुपये मिलेंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर 'हर घर तिरंगा' के तहत पूरे जिले में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, स्कूलों और भवनों पर राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराने का आदेश दिया हैं। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी प्रतिदिन बैठक कर सभी...