आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: अजमतगढ़, संवाददाता। सरकारी स्कूलों के बच्चों को बेहतर भविष्य देने की मिसाल पेश करते हुए तहबरपुर शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गोविंदपुर में तैनात शिक्षक राजभवन राम एक बार फिर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा 2026-27 की निशुल्क तैयारी कराने में जुट गए हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद प्रतिदिन करीब दो घंटे तक वे अपने करियाबर गांव स्थित आवास पर मेधावी छात्र-छात्राओं को बिना किसी शुल्क के पढ़ाते हैं। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक प्रति माह छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों की पढ़ाई जारी रखन...