Azamgarh News: हाथी घोड़ा के साथ कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
आजमगढ़, अक्टूबर 30 -- Azamgarh News: सगड़ी,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कादीपुर रजादेपुर मठ पर नौ दिवसीय श्री राम चरित मानस महायज्ञ शुरू होने के पहले गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मठ से निकल कर पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए जमीन हरखोरी के पूर्वा लड़िया गांव के पोखरी पर पहुंची। कलश की विधि विधान से पूजन-अर्चन के बाद यज्ञ मंडप स्थाापित कराया। आयोजक मठाधीश्वर शिवसागर भारती ने महायज्ञ का समापन छह नवंबर को होगा। महायज्ञ में वृंदावन की रासलीला कलाकारों द्वारा रात आठ बजे से एक बजे रात्रि तक प्रस्तुत की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.