आजमगढ़, नवम्बर 24 -- Azamgarh News: मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के असुरायनपुर गांव के बाजार में मकान के पास से गए हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से मंगवार की सुबह वृद्ध की मौत हो गई। वह दीपावली पर छत पर लगे बिजली के झालर उतार रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलवार पार गांव निवासी 60 वर्षीय शिवराम यादव उर्फ गुम्मा यादव का घर से करीब एक किलोमीटर दूर निजामबाद थाना क्षेत्र के असुरायन गांव के बाजार में सड़क के किनारे दूसरा मकान है। मकान के पास से हाईटेंशन तार गुजरा है। दीपावली पर घर की सजावट के लिए बिजली के झालर लगे थे। शिवराम सुबह झालर निकाल रहे थे। इस दौरान वह पास से गुजरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गए। करंट लगने से वह झुलस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी म...