Azamgarh News: हाईवोल्टेज लाइन शिफ्ट करने को लेकर नोकझोंक
आजमगढ़, नवम्बर 18 -- Azamgarh News: बरदह। स्थानीय क्षेत्र के भीरा अलीपुर गांव में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को हटाकर रास्ते के किनारे शिफ्ट करने के दौरान ग्रामीणों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने नए स्थान पर बिजली का खंभा लगाने का विरोध करते हुए कई घंटे तक काम रोके रखा। काफी देर तक चली बातचीत और मशक्कत के बाद ग्रामीणों की सहमति से खंभा लगाया जा सका। ग्रामीणों का कहना था कि आबादी के बीच से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन ले जाना खतरे से खाली नहीं है। इसी रास्ते से किसान धान की फसल ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर ले जाते हैं। इसके अलावा शादी-विवाह में बरात और अन्य सामान भी इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में ऊंचे वाहन या सामान तार के संपर्क में आ सकते हैं। जिससे कभी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.