आजमगढ़, सितम्बर 9 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ-वाराणसी राजमार्ग स्थित रानी की सराय से कोटिला तक हाईवे सडक पर बने गड्ढे गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। बारिश में गड्ढों मे पानी भरने से गुजरने वाले वाहन अनियंत्रित होकर पलट जा रहे है। जिससे राहगीर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। कोटिला से बेलइसा तक सड़क स्टेट हाईवे की है। कोटिला में त्रिमुहानी पर ही बीच सड़क में करीब चार फीट का गड्ढा हो गया है। हालत ये है कि आने जाने वाले वाहन आये दिन इस दिन गड्ढे में पलटने से बचते हैं। इसी स्थान के आस पास दो माह में दो मौत की भी घटना हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: देख-रेख के अभाव में क्षतिग्रस्त सड़क गड्ढे में हो गई तब्दील इसके साथ ही पटेलनगर, सोनवारा मोढ़ मध्य भाग, स्टेट बैंक के समीप, सहीदवारा समेत अन्य जगहों पर भी हाईवे की स...