आजमगढ़, अगस्त 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़। हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो की जांच में जुटी है। वायरल वीडयो सिधारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक असलहा से लगातार फायरिंग करते दिख रहा है। उसकी पहचान अभिनव सिंह उर्फ मिंटू निवासी तिवारीपुर थाना सिधारी के रूप में हुई। 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि सिधारी पुलिस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...