आजमगढ़, अक्टूबर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास तथा पैंतालीस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसी मुकदमे के दो आरोपियों को साधारण मारपीट का दोषी पाते हुए उन्हें छह महीने के कारावास तथा प्रत्येक को एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जबकि पर्याप्त सबूत के अभाव में दो आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। जुर्माने की आधी राशि मृतक के वारिस को दी जाएगी। यह फैसला विशेष सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश मिश्रा ने बुधवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी मुन्ना पांडे निवासी शाहपुर कानूनगो थाना तरवां अपने पुत्रों इंद्रसेन व चंद्रमणि के साथ 29 नवंबर 2019 को सुबह 9 बजे दीवार की सुरक्षा के लिए मिट्टी डाल रहे थे। तभी पड़ोसी संजय, मृत्युंजय, पंकज पांडे, सरोज पांडे तथा उपे...