आजमगढ़, अगस्त 3 -- Azamgarh News: पवई, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात शुरू होते ही स्थानीय थाना के मुख्य प्रवेश मार्ग पर जलजमाव हो जाता है। पानी से होकर फरियादी थाना में पहुंचते हैं। थोड़ी सी बारिश होने पर ही थाने के बाहर घुटनों तक पानी भर जाता है। जिससे फरियाद लेकर आने वाले लोगों को पानी में उतरकर थाने तक पहुंचना पड़ता है। पवई थाना मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर की दूरी पर है। थाना परिसर सड़क से करीब तीन फीट नीचे होने से हलकी बारिश होने पर सड़क पर करीब 50 मीटर तक जलभराव हो जाता है। पानी की निकासी न होने की वजह से सप्ताह भर जल जमाव रहता है। जिससे थाना के कर्मचारी और फरियादियों को पूरे बारिश के समय में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बु...