आजमगढ़, अक्टूबर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़। मुबारकपुर थाना की पुलिस ने सड़क जाम करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 13 अक्तूबर को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार के पास दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। महिला घायल हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस सड़क जाम करने पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी गोविंद, विजय कुमार और नागेंद्र यादव निवासी गुजरपार थाना मुबारकपुर को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...