आजमगढ़, अगस्त 30 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जौनपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिवली मोड़ से बरदह बाजार तक हाईवे किनारे ट्रकों का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है। सड़क की पटरी नहीं होने के बावजूद ट्रक चालक लंबे समय तक अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। जिससे ओबर टेक में बाइक सवार चोटिल हो जाते है। पूर्व में स्थानीय पुलिस और तहसील मार्टीनगंज टीम ने कार्रवाई कर ट्रको का चालान किया गया था। अब स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...